बिहारलोकल न्यूज़

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में आकांक्षा ने अनारक्षित श्रेणी में 20वां स्थान तथा अति पिछड़ा वर्ग में 7वां स्थान हासिल किया।

जमुई गिद्धौर

गिद्धौर – बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में गिद्धौर प्रखंड की बेटी आकांक्षा कुमारी ने सफलता का परचम लहराया है। आकांक्षा ने अनारक्षित श्रेणी में 20वां स्थान तथा अति पिछड़ा वर्ग में 7वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के आधार पर

उनका चयन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अंतर्गत बी.ए. कॉलेज, सबौर में कृषि विज्ञान (डिग्री पाठ्यक्रम) हेतु हुआ है। आकांक्षा कुमारी गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत स्थित बंधौरा गांव निवासी नरोत्तम कुमार मंडल एवं अंजली कुमारी की पुत्री हैं। उन्होंने प्रवेश अभ्यावेदन में स्पष्ट किया है कि कृषि विज्ञान पाठ्यक्रम का चयन

उन्होंने अपनी स्वतंत्र इच्छा और समुचित विचार-विमर्श के बाद किया है। साथ ही, संस्थान व विश्वविद्यालय के सभी नियमों का पालन करने का संकल्प भी व्यक्त किया है। आकांक्षा की सफलता पर गांव व क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों में पैक्स अध्यक्ष किस्टो रावत, शिक्षक राजेश कुमार मंडल, दीनानाथ मंडल, रामावतार

मंडल, पंचानंद मंडल, मंटू मंडल, ब्रजकिशोर मंडल, मुनिलाल मंडल, अशोक कुमार मंडल, शिक्षक विक्रम कुमार, शिक्षिका कुमकुम भारती, नीलू कुमारी, हेमलता सिन्हा, डॉक्टर सिन्हाज फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा तथा मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने आकांक्षा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव व प्रखंड का मान बढ़ाया है। वहीं शिक्षकों ने विश्वास जताया कि आकांक्षा आगे चलकर कृषि शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!