बिहारलोकल न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा, जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।

कैमूर

कैमूर- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंदरूनी विवाद एक बार फिर सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा पांडेय ने प्रेसवार्ता कर पार्टी से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की। उन्होंने वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते

हुए कहा कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते। सीमा पांडेय ने कहा कि उन्होंने डेढ़ दशक तक पार्टी के लिए सक्रियता से काम किया और हजारों महिलाओं को भाजपा से जोड़ा। चुनावों में बूथ स्तर तक जाकर अहम भूमिका निभाई, लेकिन पिछले छह महीने से उन्हें किसी बैठक में नहीं बुलाया जा रहा और न ही कोई सूचना दी जा रही है। जिलाध्यक्ष से पूछने पर साफ जवाब मिला कि अब उनकी ज़रूरत नहीं है। भावुक होकर उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक भाजपा को समर्पित करने के

बाद यह स्थिति बेहद निराशाजनक है। जिलाध्यक्ष और कुछ कार्यकर्ताओं के रवैये से उनका मनोबल टूट गया, इसलिए उन्होंने इस्तीफ़ा देने का निर्णय लिया।हालाँकि, सीमा पांडेय ने यह स्पष्ट किया कि उनकी नाराज़गी पार्टी की शीर्ष नेतृत्व या एनडीए गठबंधन से नहीं है, बल्कि केवल कैमूर जिला इकाई के कामकाज से है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मान देने और सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष का व्यवहार इसके विपरीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!