अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कैमूर पहुंचे भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक, राहुल गांधी पर साधा निशाना।
कैमूर

कैमूर- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय
आलोक शनिवार को कैमूर पहुंचे। भभुआ स्थित मां मुंडेश्वरी होटल में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के
तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में अजय आलोक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी गांधी नहीं, बल्कि उधार के गांडी हैं। महात्मा गांधी का नाम पूरे देश को मालूम है,
जिन्होंने चंपारण से आंदोलन की शुरुआत की थी और स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। आज भी देश उन्हीं
विचारों पर चलकर विकास कर रहा है। लेकिन राहुल गांधी उनके विचारों को भूलकर केवल देश को गुमराह कर रहे हैं।”
उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी सासाराम में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, लेकिन कैमूर होकर क्यों नहीं आए,
ताकि यहां की जनता से भी संवाद कर पाते। आलोक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की राजनीति केवल
दिखावे की है और गरीबों की बात करने वाले खुद सामंती रवैया अपनाते हैं।
इसके साथ ही अजय आलोक ने जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने
कहा, “प्रशांत किशोर चुनावी मशरूम हैं, जो केवल चुनाव आते ही खेतों में उग जाते हैं। पिछले साल नूडल भी आया
था, लेकिन अब कहीं नजर नहीं है।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





