राज्यलोकल न्यूज़

झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले,और सुने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं।

बरहेट

बरहेट – बरहेट प्रखंड कार्यालय में झामुमो पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने शनिवार को झामुमो के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वहीं उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी।इस कार्यक्रम के शुरुआत में केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा,केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, केंद्रीय

समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम , बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशू कुमार पांडे एवं बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने झारखंड के जनक व दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसके बाद केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा विभिन्न पंचायत के कार्यकर्ताओं के

समस्याओं से अवगत हुए वहीं बरहेट मुखिया संघ के अध्यक्ष सेलिना हांसदा के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने पंकज मिश्रा से मुलाकात कर अपने-अपने पंचायत के जन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया!पंकज मिश्रा ने बारी-बारी से सभी के समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और हर संभव इसके निदान करने का आश्वासन दिए वहीं

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू,केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम,केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी,झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू,केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी,प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी,केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु पांडे,थाना प्रभारी पवन कुमार,उप प्रमुख रूपक शाह,गुंजन सिंघानिया, मोहम्मद अली,एजाज अंसारी,निमाय चन्र्द शील,जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, पूसा टुडू,अब्दुल मजीद, सुनीराम हांसदा,सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!