बिहारलोकल न्यूज़

PK का नीतीश सरकार पर हमला, कहा – चुनाव से पहले औद्योगिक नीति की याद आई, ये जन सुराज का डर

पटना

पटना/पूर्वी चंपारण- जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बने 20 साल से अधिक का वक्त हो गया है, लेकिन अब चुनाव से महज दो महीने पहले उन्हें नई औद्योगिक नीति की याद आई है। यह साफ तौर पर जन सुराज अभियान के डर की वजह से है।

पटना में हाल ही में मंत्री की गाड़ी पर हुए पथराव के संदर्भ में भी PK ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा – “नीतीश कुमार ने पटना की सड़कों पर आम लोगों पर खूब लाठियां बरसवाई हैं, अब जनता उनके नेताओं का विरोध कर रही है। यही लोकतंत्र की असली ताकत है।”

 

PK ने हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और वित्त मंत्री विजय चौधरी के बीच हुए विवाद पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा – “यह लूट की लड़ाई है। जनता को यह जानने का हक है कि सर्वदलीय नेता अशोक चौधरी के हेलीकॉप्टर का खर्च आखिर कहां से आ रहा है।” पूर्वी चंपारण के एक कार्यक्रम में PK ने कहा कि बिहार में अब तक मुस्लिम समाज के पास कोई ठोस राजनीतिक विकल्प नहीं था। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज अभियान मुस्लिमों के लिए विचारधारा आधारित समीकरण बनाकर उन्हें नया विकल्प दे रहा है।

PK ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला और कहा कि यह पार्टी बिहार के लोगों को ठग रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को मंच क्यों दिया, जिन्होंने कभी कहा था कि “बिहारियों के डीएनए में मजदूरी है”। PK ने कहा कि ऐसी सोच रखने वाले नेता को मंच देने वाली कांग्रेस को जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!