जिला के वरिष्ठ पत्रकार और जनसुराज जमुई जिला विचार मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा का शुक्रवार को निधन।
जमुई

जमुई – जिला के वरिष्ठ पत्रकार और जनसुराज जमुई जिला विचार मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और जिले के कल्याणपुर के निवासी थे। उनके परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार है।उनके निधन से जिले में पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।अशोक कुमार सिन्हा ने अपने दीर्घकालिक पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष और निर्भीक लेखन से समाज को जागरूक करने का काम किया। बीते वर्ष पगडंडी जमुई संस्था द्वारा उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया था। उनके निधन की खबर से जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई।पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार अभिषेक कुमार सिन्हा,भूपेंद्र सिन्हा,ऑक्सफोर्ड स्कूल की डायरेक्टर मनोज कुमार सिन्हा,डॉ० सिन्हाज़ फाउंडेशन की अध्यक्ष मिनी सिन्हा,मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, काम्प्रा ग्रुप की अपराजिता सिन्हा,ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, समग्र भारत न्यास के डॉ. रवीश कुमार सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक उत्तम कुमार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार रूपेश कुमार सिंह,विवेक सिन्हा,हेमंत सक्सेना, राजीव कुमार सिंह,डॉ अरुण निर्मल सिंह,विजय कुमार,राजीव सिन्हा,राजेश निरंजन सिंह,झुना सिंह, निखिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

