गिद्धौर में बरनवाल महिला ग्रुप द्वारा कंचन कुमारी के नेतृत्व में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन।
जमुई गिद्धौर

गिद्धौर- सावन के पावन अवसर पर गिद्धौर में बरनवाल महिला ग्रुप द्वारा कंचन कुमारी के नेतृत्व में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की हरियाली व उमंग से भरपूर इस अवसर को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई, जिसमें समूह की महिलाओं ने पारंपरिक लोकधुनों और सावन स्पेशल गानों पर नृत्य कर समा बांध दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक केक काटा और सावन के इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने आनंदपूर्वक भाग लिया। उपस्थित महिलाओं में नीलम, वीणा, प्रीति, नेहा, संजू, अर्चना, रूबी, ममता, बीना, सुमन, मानसी, पुनम, सोनी, अन्नू, छोटी, सरिता, दीपिका, सरोज, भारती, करुणा, सुमन, विक्की, खुशबू आदि प्रमुख रूप से शामिल थीं। इस अवसर पर बरनवाल महिला ग्रुप की कंचन कुमारी ने कहा कि सावन केवल एक महीना नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस महीने में प्रकृति हरी-भरी हो जाती है, और स्त्रियों की ऊर्जा भी निखरकर सामने आती है। ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी मेलजोल बढ़ता है, बल्कि हमारी परंपराएं भी जीवंत रहती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित सभी लोगों ने आयोजक टीम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई। सावन महोत्सव के इस आयोजन ने गिद्धौर की सांस्कृतिक छवि को एक नई पहचान दी।





