Uncategorized

संविधान बचाओ रैली में गुंजी पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की गूंज।

बरहरवा संवाददाता।

 बरहरवा – कांग्रेस पार्टी के द्वारा मंगलवार को रांची में हुवे संविधान बचाओ रैली में बरहरवा और पाकुड़ से हजारों की संख्या में कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेता तंनंवीर आलम और कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान समेत, परवेज आलम, रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता इस रैली में भाग लिए। वहीं लोगों ने कहा की जब संविधान की गरिमा पर हमला हो, तो चुप रहना गुनाह होता है। आज रांची ने वो चुप्पी तोड़ दी है!”संविधान बचाओ रैली में आज रांची की सड़कों पर लहराया पाकुड़ विधानसभा का जनसैलाब और लोग खुद चलकर आए, आवाज़ बनकर आए, क्योंकि अब देश को बचाने की लड़ाई हर नागरिक की है।ये हुंकार है उन लोगों की जो अब डरने वाले नहीं हैं। अब जनता बोलेगी — और सत्ता सुनेगी।वहीं मौजूद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद,तनवीर आलम जिंदाबाद,निसात आलम जिंदाबाद के नारे भी लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!