संग्रामपुर पंचायत के मंडल टोला में 24 घंटे का रामधुनी कार्यक्रम राम जय मंडल के द्वारा आयोजित।
लखीसराय

लखीसराय चानन (सुजीत कुमार)- समाज में शांति और लोगों के विचार में मीठापन हो इसको लेकर हर एक बार कहीं न कहीं युवाओं ने कुछ न कुछ करने की ठानी है। इसी दिशा में चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के मंडल टोला में 24 घंटे का रामधुनी कार्यक्रम रखा गया।
यह कार्यक्रम राम जय मंडल ने रखने का काम किया है। इन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार से शुरु होकर मंगलवार को समाप्त हो जाएगा और इस कार्यक्रम में संग्रामपुर पंचायत के समस्त जनतागण ने अपनी-अपनी सहभागिता दिखाइ है।
इन्होंने बताया कि संग्रामपुर मंडल टोला से 251 कन्याओं ने कलश उठाने का काम किया है। अगले साल से यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
यह प्रथम बार है कि मैंने 48 घंटे का रामधूनी करवाने का बीड़ा उठाया है। वही पुजारी के रूप में गुड्डू मिश्रा ने अपना योगदान दिया है।
इसको लेकर मंडल टोला से निकलकर 251 कन्याओं संग अन्य लोगों ने भलुई नदी से जल भरने का कार्य किया। इस दौरान मननपुर बाजार से होकर कलश यात्रा भलुई नदी घाट और फिर वापस रामधुनी स्थल पर पहुंची।
लोगो के द्वारा गर्मी को देखते हुए पानी,शरबत, मेडिकल की व्यवस्था भी किया गया था।
कलश यात्रा में शामिल रूपम कुमारी, शैला कुमारी, निभा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनम कुमारी,पूजा कुमारी, सरिता कुमारी संग सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।