Uncategorized
मारपीट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार।
जमुई झाझा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट।
झाझा- मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 538/24 में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त मटुकी यादव को उसके घर कठबजरा से गिरफ्तार किया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया।