लोकल न्यूज़

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक गुरुवार को जमुई जिले के एक निजी आवास पर आयोजित।

जमुई

जमुई– ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की कार्यकारिणी समिति की एक अहम बैठक गुरुवार को जमुई जिले के एक निजी आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जीकेसी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने की।बैठक में संगठनात्मक मजबूती,सदस्यता विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गंभीरता से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिले भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक चित्रांश समुदाय के लोगों को संगठन से जोड़ने की योजना पर विचार किया गया। यह निर्णय लिया गया कि हर प्रखंड में सक्रिय सदस्य बनाकर संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। आगामी रविवार को चकाई एवं सोनो प्रखंड में प्रस्तावित बैठकों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इन बैठकों को सफल बनाने के लिए रणनीतिक योजना तैयार की गई,ताकि स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति मिल सके।जमुई प्रखंड में विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। यह तय किया गया कि युवाओं को संगठन में सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए अलग से योजना बनाई जाएगी और उन्हें जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही एक विस्तृत रणनीति तैयार कर कार्यान्वयन शुरू किया जाएगा।बैठक में जीकेसी के अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे,जिनमें सत्येन्द्र शंकर प्रसाद,प्रभात सिन्हा, अनंत कुमार अंबष्टा, संजीव कुमार सिन्हा,विवेक कुमार लक्की,अभिषेक सिन्हा,विकास सिन्हा एवं मन्तोष सिन्हा प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक का समापन संगठन को एक व मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!