भाजपा के ऊर्जावान निष्ठावान कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद केशरी को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
जमुई झाझा

जमुई – जमुई जिला के भाजपा के ऊर्जावान निष्ठावान कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद केशरी को जिला अध्यक्ष बनने पर झाझा विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ता ने बधाई दिया हैं भाजपा वाणिज्यिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेश कुमार ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी को बनाए जाने पर बधाई दी कहा कि दुर्गा प्रसाद केशरी ने पार्टी संगठन में 30 वर्षों से लगातार पद का जिम्मवारी निभाया।
यह छः बार उपाध्यक्ष पद पर रहे,सरल मृदुभाषी हंसमुख धनी व्यक्तित्व है भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिंटू कुमार राज ने दुर्गा प्रसाद केशरी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल एवं विधायक श्रेयशी सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जमुई नगर एवं जिला के कई पद का निर्वाहन किया है यह कुशल और कर्मठ होकर पार्टी के लिये कार्य करते रहे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में जमुई भाजपा एक नया कृतिमान स्थापित करेंगी जिला अध्यक्ष बनने से आगामी विधानसभा चुनाव में जमुई के चारो विधानसभा में आगे बढ़ चढ़ कर पार्टी संगठन को मजबूती देगें और सभी सीटों पर एनडीए की जीत हासिल करेगी। बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीके सिंह चन्देल,परमेश्वर यादव, मुन्ना प्रसाद साव, शंभू सिंह, कपिल साव,विद्या साव,नरेश साव,सहित अन्य शामिल हैं।